सुनील की हो गई वाह भई वाह
By SAMPURNTuesday, November 10, 2009
अपने शानदार अभिनय से हर बार अपने दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरनेवाले सुनील शेट्टी ने इस बार भी अपने दर्शकों की उम्मीदों को कायम रखा है। सिर्फ यही नहीं हर बार दर्शकों को चौंकानेवाले सुनील खुद हक्के बक्के रह गए जब उन्हें उनकी आगामी फिल्म “रेड अलर्ट” में उनके नक्सली किरदार के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर चुना गया। यह एवार्ड उन्हें साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला। काफी समय से अपने अभिनय में कॉमेडी का तडका लिए सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन से की थी। जिस तरह उन्हें एक्शन में दर्शकों ने पसंद किया उसी तरह कॉमेडी में भी सराहा मगर मज़े की बात यह है कि फिल्म क्रिटिक्स ने उन्हें कॉमेडी के अलावा और किसी जॉनर में पसंद नहीं किया। गौर करनेवाली बात यह भी है कि इससे पहले सुनील, फराह खान की फिल्म “मैं हूं ना” में एक आतंकवादी के तौर पर नज़र आ चुके हैं। यह फिल्म उनके फिल्मी जीवन की पहली फिल्म थी जिसमें वे नकारात्मक किरदार में नज़र आए थे।
फिलहाल अनंत महादेवन की फिल्म “रेड अलर्ट” में अपने किरदार के लिए मिले इस पुरस्कार से सुनील काफी खुश हैं और खुश भी क्यों ना हो ? भले ही हिन्दी फिल्म क्रिटिक्स ने उनके काम को ना सराहा हो मगर विदेशों में तो उनके काम की तारीफ हुई। वैसे भी हमारे यहां कहावत है ना “घर की मुर्गी दाल बराबर”
-सम्पूर्ण मीडिया