विवेक और सलमान की फिल्म का छत्तीस का आंकडा

By SAMPURN
Tuesday, November 10, 2009

आम तौर पर बॉलीवुड में दोस्ती दुश्मनी के किस्से हम सुनते ही रहते हैं मगर कई बार दुश्मनी इस कदर हावी हो जाती है कि उसका बुरा नतीजा उनकी फिल्म को भुगतना पडता है। हम बात कर रहे हैं सलमान खान और विवेक ऑबेरॉय की जिनकी फिल्में एक साथ रिलीज़ होनेवाली थी। दरअसल हुआ यूं कि विवेक ऑबेरॉय की आगामी फिल्म “प्रिंस” 11 दिसंबर को रिलीज़ होनेवाली थी मगर जब फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने देखा कि उसी दिन सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म “वीर” रिलीज़ हो रही है तो उन्होंने अपनी फिल्म को आगे बढाते हुए उसे जनवरी माह में रिलीज़ करने का मन बना लिया।

इसमें कोई दो राय नहीं कि सलमान खान और विवेक ऑबेरॉय में से सलमान खान के प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है, मगर सलमान भी इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि अभिनय के लिहाज़ से विवेक का लोहा सबने माना है और उसका सबूत है उनकी चुनिंदा फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए बेहतरीन किरदार। वैसे अपने पैसों की चिंता हर किसी को होती है सो रमेश तौरानी भी नहीं चाहते कि उनके पैसे डूबे। फिल्म चाहे कैसी भी हो मगर जानबूझ्कर रिस्क कौन ले ?

फिलहाल हम इन दोनों से यही कहना चाहते हैं कि भले ही आपका मिजाज़ गर्म हो मगर किसी से दुश्मनी तो सोचसमझकर किया कीजिए। अब आप ही बताइए जिसके लिए आप दोनों ने दुश्मनी की वह तो किसी और पर अपने प्यार का अभिषेक कर रही हैं।

वो कहते है ना “दो के झगडे में तीसरे का लाभ”

-सम्पूर्ण मीडिया

Filed under: Bollywood, News and Gossips
YOUR VIEW POINT
NAME : (REQUIRED)
MAIL : (REQUIRED)
will not be displayed
WEBSITE : (OPTIONAL)
YOUR
COMMENT :